बीजेपी ने की जिन्ना टावर का नाम एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग
भारतीय जनता पार्टी ने आंध्रप्रदेश सरकार से गुंटूर में जिन्ना टॉवर सेंटर का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने की मांग है। इसके लिए भाजपा ने आंदोलन तक किया।
इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर और कार्यकर्ताओं के साथ कई भाजपा नेताओं पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। उन्होंने गुंटूर में जिन्ना टॉवर सेंटर का नाम बदलने की मांग को लेकर मार्च निकालकर प्रदर्शन किया था।
पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो की बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन किया गया है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिन्ना टॉवर एक विरोध मार्च निकालने का फैसला किया, लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।
हालांकि, पिछले कुछ महीनों से, भाजपा और अन्य हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि ऐतिहासिक जिन्ना टॉवर का नाम बदला जाना चाहिए, लेकिन वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।
भाजपा के राज्य सह प्रभारी सुनील देवधर मंगलवार को शहर में थे और उन्होंने विरोध का नेतृत्व करके यह मांग की।
भाजपा के राज्यसभा सदस्य जी वी एल नरसिम्हा राव ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ पुलिस के कठोर व्यवहार की निंदा की और ट्वीट किया, उन्होंने आश्चर्य जताया कि हम आंध्र प्रदेश में हैं या पाकिस्तान में।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने कहा कि यह न केवल भाजपा की मांग है बल्कि आंध्र प्रदेश के लोगों ने भी टावर का नाम बदलने की मांग की है।